[ad_1]
हाइलाइट्स
- रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका।
- सेंट्रल रेलवे ने निकाली भर्ती।
- 12वीं पास और ITI वाले भी कर सकते हैं आवेदन।
आरआरसी रेलवे भर्ती 2021 अभियान (RRC Railway Recruitment 2021) के माध्यम से स्पोर्ट्स कोटा के तहत लेवल 5/4 और 3/2 के कुल 21 पद भरे जाएंगे। रेलवे भर्ती की जरूरी जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तारीख, वैकेंसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क आदि यहां दी जा रही है। योग्य उम्मीदवार 27 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। डिटेल्ड नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
वैकेंसी डिटेल्स (RRC Central Railway Vacancy 2021 Details)
लेवल 5/4: 3 पद
लेवल 3/2: 18 पद
मध्य रेलवे में कुल खाली पद – 21
ये भी पढ़ें: UPSC Jobs 2021: No Exam! यूपीएससी ने सिविल इंजीनियर्स के लिए निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
कौन कर सकता है आवेदन?
स्तर 5/4: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी फैकल्टी में कम से कम ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
स्तर 3/2: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या मैट्रिक प्लस कोर्स पूरा किया हुआ एक्ट अप्रेंटिसशिप होना चाहिए या एनसीवीटी या एससीवीटी से अप्रूव मैट्रिक प्लस आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा
सेंट्रल रेलवे जॉब के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
ये भी पढ़ें: Indian Navy Jobs 2021: भारतीय नौसेना ने 12वीं पास के लिए निकाली सीधी भर्ती, हर महीने 43,100 रुपये वेतन
सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया
योग्य आवेदकों की भर्ती ट्रायल बेसिस पर की जाएगी। ट्रायल 40 अंकों का होगा, जिसमें 25 अंक या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए चुना जाएगा।
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो कि अधिसूचना के अनुसार योग्य पाए गए और वास्तव में ट्रायल में उपस्थित होने वालों को 400 रुपये वापस करने के प्रावधान के साथ होगा। एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूडी/महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
[ad_2]
Source link