[ad_1]
हाइलाइट्स
- सीबीएसई मेजर विषयों की बोर्ड परीक्षाएं जारी।
- 13 दिसंबर को 12वीं का अकाउंटेंसी पेपर।
- यहां देखें एग्जाम पैटर्न और सैंपल पेपर।
सीबीएसई 12वीं अकाउंटेंसी (CBSE 12th Accountancy Exam 2022) एग्जाम पैटर्न
- इस पेपर में तीन पार्ट I, II और III शामिल हैं। पहला पार्ट सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है, दूसरा वित्तीय विवरण का विश्लेषण और तीसरा पार्ट कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग है। छात्रों को इनमें दोनों में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया गया है। हर एक सेक्शन में इंटरनल चॉइस का ऑप्शन भी होगा।
- पार्ट- I में तीन सेक्शन हैं – A, B और C। A में 1 से 18 तक के क्वेश्चन हैं और B में 19 से 36 तक के क्वेश्चन हैं। आपको दोनों में से प्रत्येक में 15 सवालों का जवाब देना होगा। जबकि पार्ट C में 37 से 41 तक क्वेश्चन होंगे।
- पार्ट II में दो खंड हैं – A और B। खंड A में 42 से 48 तक के प्रश्न हैं, आपको कोई भी पांच प्रश्न करने हैं और खंड B में 49 से 55 तक के प्रश्न हैं। आपको 6 प्रश्न करने हैं।
- पार्ट III के A सेक्शन में 49 से 62 तक के प्रश्न हैं, आपको कोई भी 5 प्रश्न करने हैं। और सेक्शन B में 63 से 69 तक के प्रश्न हैं। आपको 6 प्रश्न करने हैं।
- सभी प्रश्नों के अंक समान हैं। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
ये भी पढ़ें: CTET Admit Card 2021: जारी हुए सीटेट के प्री एडमिट कार्ड, ये रहा Direct link
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के लिए छात्र सैंपल पेपर्स से भी तैयारी कर सकते हैं। 12वीं अकाउंटेंसी का सेंपल पेपर और मार्किंग स्कीम (CBSE 12th Accountancy Sample Paper & Marking Scheme) नीचे दिए गए लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं अकाउंटेंसी सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम
सभी विषयों के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम नीचे दी गई है…
[ad_2]
Source link