[ad_1]
हाइलाइट्स
- ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी।
- 700 से ज्यादा उम्मीदवार अगले राउंड के लिए हुए शॉर्टलिस्ट।
- नवंबर 2021 में हुई थी लिखित परीक्षा।
ओडिशा पुलिस सिग्नल सेवा में कॉन्स्टेबल (संचार) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 15 नवंबर से 17 नवंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 739 उम्मीदवार पास हुए हैं। कॉन्स्टेबल (संचार) लिखित परीक्षा में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों को अब अगले राउंड की परीक्षा यानी फिजिकल मैजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: SBI Jobs 2021: एसबीआई ने ऑफिसर पद पर निकाली 1200+ बंपर भर्ती, ग्रेजुएट यहां से करें Apply
कब और कहां होगी अगले चरण की परीक्षा?
फिजिकल मैजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) ओएसएपी 7वें बीएन ग्राउंड, (अरण्य भवन के सामने), भुवनेश्वर में 17 दिसंबर, 2021 से आयोजित की जाएगी। कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती के लिए पीएमटी और पीईटी की डिटेल्ड जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
How to Check Odisha Police Constable Result 2021: यहां देखें तरीका
स्टेप 1: ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, ‘Results for Written Test (CBRE)’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: कंप्यूटर स्क्रीन पर पास हुए उम्मीदवारों की पीडीएफ लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 4: इस लिस्ट में अपना एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर चेक करें।
स्टेप 5: पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।
ये भी पढ़ें: India Post Jobs: 10वीं, 12वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली भर्ती, 81,100 रुपये वेतन, देखें डिटेल्स
[ad_2]
Source link