[ad_1]
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 14 दिसंबर को कक्षा 12 की कैमिस्ट्री की परीक्षा आयोजित करेगा। पहली बार सीबीएसई इस साल दो टर्म में परीक्षा करा रहा है। परीक्षा 50 फीसदी तर्कसंगत सिलेबस के लिए आयोजित की जा रही है। सीबीएसई कैमिस्ट्री पेपर पैटर्न के अनुसार, परीक्षा कुल 40 अंकों की होगी और पेपर को पूरा करने के लिए छात्रों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। पेपर में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन होंगे। कक्षा 12 के लिए सीबीएसई की टर्म 1 की परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू हुई थी और यह 22 दिसंबर तक चलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अच्छे नंबर के लिए एक बार सैंपल पेपर पर नजर जरूर डाल लें।
12वीं के कैमिस्ट्री के पेपर में 3 सेक्शन होंगे। तीन खंड होंगे। सभी सेक्शन अनिवार्य होंगे। सेक्शन A और सेक्शन बी में क्रमश: 25 और 24 सवाल होंगे, जबकि सेक्शन C में केवल 6 सवाल होंगे। छात्रों को सेक्शन A और B से 20-20 सवालों का जवाब देना होगा। जबकि सेक्शन C से केवल 5 सवालों के जवाब देने होंगे।
CBSE Class 12 Chemistry Sample Paper और Marking Scheme इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम डाउनलोड कर सकते हैं।
Chemistry Sample Paper Direct Link
Chemistry Marking Scheme: Direct Link
सभी विषयों के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम नीचे दी गई है…
[ad_2]
Source link