[ad_1]

हाइलाइट्स

  • नर्सरी एडमिशन 15 दिसंबर से शुरू होंगे।
  • प्लीकेशन फॉर्म स्कूलों में 7 जनवरी 2022 से मिलेंगे।
  • एडमिशन फॉर्म की डिटेल्स 21 जनवरी, 2022 को अपलोड की जाएगी।

Delhi Nursery Admissions 2022: दिल्ली में 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी। एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म स्कूलों में 7 जनवरी, 2022 तक 25 रुपये के शुल्क पर उपलब्ध होंगे। वहीं, प्रॉस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है। नर्सरी एडमिशन के लिए स्कूल में ओपन सीटों के तहत भरे गए एडमिशन फॉर्म की डिटेल्स 21 जनवरी, 2022 को अपलोड की जाएगी और मार्क्स 28 जनवरी, 2022 को अपलोड किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों की पहली सूची 4 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी।

यह शेड्यूल दिल्ली में प्राइवेट गैर-सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में सामान्य श्रेणी (75 प्रतिशत) सीट में एडमिशन के लिए है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों और वंचित (डीजी) श्रेणी के छात्रों के लिए आरक्षित शेष 25 प्रतिशत सीटों के लिए, शेड्यूल की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

ऐज क्राइटेरिया
नर्सरी एडमिशन के लिए ऐज क्राइटेरिया 2022-23 के अनुसार, प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए न्यूनतम उम्र क्रमश: 3 साल, 4 साल और 5 साल (31 मार्च 2022 तक) है।

DU Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी अगले साल से बदल सकता है एडमिशन का तरीका, जानें VC ने क्या कहा

ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार (Nursery Admission Documents)

नर्सरी में एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत…

  • बच्चे का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • माता/पिता/अभिभावक का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • परिवार की तस्वीर (माता, पिता और बच्चे)
  • एड्रेस प्रूफ
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्चे का आधार कार्ड

Nursery Admissions 2022 schedule: यहां देखें महत्पूर्ण तारीखें

  • नर्सरी एडमिशन फॉर्म भरने की शुरुआत – 15 दिसंबर 2021
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख – 07 जनवरी 2022
  • आवेदकों की डिटेल्स जारी होने की तारीख – 21 जनवरी 2022
  • मार्क्स जारी – 28 जनवरी 2022
  • एडमिशन के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची – 04 फरवरी 2022
  • दूसरी अलॉटमें लिस्ट जारी होने की तारीख – 21 फरवरी 2022
  • माता-पिता या अभिभावक के लिए पूछताछ विंडो ओपन – 05 से 12 फरवरी 2022
  • एडमिशन प्रोसेस की आखिरी तारीख – 31 मार्च 2022

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *