[ad_1]

CDS Bipin Rawat Education: देश के पहले सीडीएस, जनरल बिपिन रावत का बुधवार (8 दिसंबर 2021) को एयर फोर्स चॉपर Mi-17v5 क्रैश में निधन हो गया। तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए चॉपर में उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सदस्य मौजूद थे, जिनमें से केवल एक ऑफिसर बच पाए और बाकी सभी हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार हो गए। सीडीएस जनरल बिपिन रावत भारतीय सेना के फोर स्टार जनरल थे, जिन्हें 30 दिसंबर 2021 को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को पदभार संभाला था।

उत्तराखंड के पौड़ी में हुआ था जन्म

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी में हुआ था। उनके पिता, लक्ष्मण सिंह रावत ने भारतीय सेना की सेवा की और लेफ्टिनेंट-जनरल के पद तक पहुंचे। उनकी मां उत्तराखंड के उत्तरकाशी के एक पूर्व विधायक की बेटी थीं। बचपन से घर में देश प्रेम और भारतीय फौज के रुतबे का माहौल रहा। उन्होंने भी बचपन से ही सेना में जाने का मन बना लिया था।

​देहरादून में हुई स्कूलिंग

उन्होंने अपनी स्कूलिंग देहरादून के कैम्ब्रियन हॉल स्कूल और सेंट एडवर्ड स्कूल, शिमला में प्राप्त की और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में शामिल हो गए, जहां उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।

​यहां से किया एम.फिल

उन्होंने डिफेंस स्टडीज में एम.फिल किया है और मद्रास विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट और कंप्यूटर स्टडीज में डिप्लोमा हासिल किया था।

​DSSC से ग्रेजुएशन और अमेरिका से किया हायर कमांड कोर्स

dssc-

इसके बाद, उन्होंने तमिलनाडु के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन से ग्रेजुएशन किया और अमेरिका के कंमांड एंड जनरल स्टाफ कॉलेज से हायर कमांड कोर्स किया था।

​डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी से सम्मानित

मिलिट्री मीडिया स्ट्रैटेजिक स्टडीज पर उनकी रिसर्च के लिए, उन्हें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी से सम्मानित किया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *