[ad_1]
हाइलाइट्स
- बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका।
- SBI ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर पद पर निकाली भर्ती।
- 29 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन।
SBI CBO भर्ती 2021 तीन चरणों के आधार पर की जाएगी। इनमें लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। इन चरणों के आधार पर मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले उम्मीदवारों को बैंक में नौकरी (Bank Jobs) मिलेगी। लिखित परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित की जा सकती है, जिसके एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। एसबीआई भर्ती की जरूरी जानकारी और नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
वैकेंसी डिटेल्स (SBI CBO Vacancy 2021 Details)
एसबीआई सीबीओ रेगुरल वैकेंसी – 1100 पद
एसबीआई सीबीओ बैकलॉग वैकेंसी – 126 पद
एसबीआई बैंक में कुल खाली पदों की संख्या – 1226
स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स
मध्य प्रदेश में 162, छत्तीसगढ़ में 52, राजस्थान में 104, कर्नाटक में 278, तमिलनाडु में 276 और गुजरात में 354 पद खाली हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट उम्मीदवार SBI CBO Job के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा लोकल लैंग्वेज की अच्छी समझ होनी चाहिए। आवेदकों की उम्र 01 दिसंबर 2021 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मापदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट होगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
SBI सीबीओ भर्ती 2021 आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी या ईड्ब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है।
[ad_2]
Source link